देवघर: तिलौना गांव में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, चालक हुआ घायल
देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव में अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया है, घटना के संबंध में घायल गिध्दया गांव निवासी गौतम कुमार यादव ने बताया कि वह बाजार से बाइक पर बैठकर घर जा रहा था, तभी यह घटना हुई।