कवर्धा: भोरमदेव अभयारण्य बना बाघों का नया ठिकाना, ट्रैप कैमरों में कैद हुई बाघ और बाघिन की तस्वीरें, नेचर प्रेमियों के लिए खुशी
भोरमदेव की पहाड़ियों और सघन जंगलों में एक बार फिर बाघों की दहाड़ गूंजने लगी है। कबीरधाम जिले से जुड़े नेचर प्रेमियों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है। भोरमदेव अभयारण्य और आसपास के वन क्षेत्रों में बाघ-बाघिन अपने शावकों के साथ बेखौफ विचरण कर रहे हैं। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरों में उनकी स्पष्ट तस्वीरें कैद हुई हैं, जिसने इस बात की पुष्टि कर दी है क