संग्रामपुर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल: तारापुर विधानसभा के नवगांव में बनेगा स्टेडियम, खेल सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
संग्रामपुर प्रखंड के नवगांव में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के समीप 499.97 लाख रुपये (करीब 4.99 करोड़ रुपये) की लागत से आधुनिक खेल मैदान एवं स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से तारापुर विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार को बड़ी सौगात मिली है। खेल विभाग ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर, हवेली खड़गपुर और टेटिया बंबर