तिलहर: खुदागंज में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरअसल पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना खुदागंज पुलिस बल के साथ थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त की गई। पैदल गस्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर उनसे शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए।