चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के द पार्क रैन अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित द पार्क रैन अस्पताल में इलाज के दौरान सोना राम हेम्ब्रम की मौत के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर विरोध-प्रदर्शन कियाl परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से इलाज में खर्च हुई लाखों रुपये की राशि वापस करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग कीl