रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी पुलिस ने गायत्री धाम कॉलोनी से 1 खाईवाल को किया गिरफ्तार, सट्टा रकम ₹6600 व उपकरण किए बरामद
रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 खाईवाल को गायत्री धाम कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी दिलीप मीणा के पास से सट्टा राशि 6600 रूपये व सट्टा उपकरण बरामद किये है। पुलिस मुख्यालय से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट जारी कर कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने यह जानकारी दी।