रामगंजमण्डी: नगर पालिका ने 12 साल बाद बाजार नंबर 3 से अतिक्रमण हटाकर नालों की सफाई की
रामगंजमंडी नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल के नेतृत्व में 12 वर्षों बाद पहली बार बाजार नंबर 3 राजेश टॉकीज क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। नाले के ऊपर बने अतिक्रमण से बारिश के दौरान लगातार जलभराव की शिकायतें मिल रही थीं। आमजन की शिकायत पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे नगर पालिका का पूरा अतिक्रमण दस्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचा।