रामगंजमण्डी: खेड़ारुद्रा में आयोजित जनसमस्या समाधान शिविर में ग्रामीणों ने अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं बताई
रामगंजमंडी के खैराबाद पंचायत समिति क्षेत्र के खेड़ारुद्रा गांव में मंगलवार को जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत समिति खैराबाद के नव-निर्वाचित उप प्रधान भगवत सिंह एवं उप जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल अहीर ने भाग लिया और क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। शिविर मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम तक चला।