रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बनी दरिया, बाणगंगा नदी उफान पर, जाम के हालात
रामगंजमंडी में बीती मंगलवार के देर रात से जारी मूसलाधार बारिश बुधवार सुबह 8 बजे तक जारी रही। मूसलाधार हुई इस बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब तक 270 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वही बारिश से शहर की मुख्य सड़कें दरिया बन गई हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेचट-मोड़क रोड पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बन गई है।