रामगंजमण्डी: बारिश के बीच आचार्य महाराज का ऐतिहासिक स्वागत, रामगंजमंडी बना श्रद्धा का केंद्र, शोभायात्रा का दृश्य रहा अलौकिक
रामगंजमंडी में बुधवार को नगर में एक ऐतिहासिक और भावपूर्ण क्षण दर्ज हुआ जब आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज संघ का नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैसे ही गुरुदेव का बुधवार सुबह करीब 8 बजे प्रवेश नगर सीमा में हुआ, वैसे ही इंद्रदेव भी बरस पड़े, मानो स्वर्ग भी इस दिव्य अवसर का साक्षी बना हो। तेज बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।