#बालाघाट
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में क्लोरीनेशन एवं ब्लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्डपम्प का सुधार कार्य किया गया है । विकासखण्ड बैहर के 03 ग्रामों में 05 स्थानों पर तथा बिरसा विकासखण्ड के 01 ग्राम में 02 स्थानों पर ब्लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 02 ग्रामों में 11 जल स्त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 02 ग्रामों में 10 जल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्रामों में 16 जल स्त्रोतों से तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामों 08 जल स्त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया एवं वि.खंड बैहर में 01 ग्राम के 04 हैण्डपंप तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामें के 03 हैण्डपंप का सुधार कार्य किया गया।
#JansamparkMP
#WelfareTribal #minprdd
#CMMadhyaPradesh
#minphemp