बिसौली: बिसौली नगर में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए चलाया गया सघन फॉगिंग अभियान
Bisauli, Budaun | Apr 11, 2026 बिसौली नगर पालिका परिषद द्वारा संक्रामक बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरे नगर में शनिवार को 6 बजे करीब सघन फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद के निर्देशानुसार तेजी से संचालित किया जा रहा है, ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।