ढीमरखेड़ा: उत्कृष्ट कार्य के लिए उमरिया पान थाने के अजय सिंह को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
जिले में उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। इसी क्रम में उमरिया पान थाना में पदस्थ अजय सिंह को उनके उत्कृष्ट एवं लगनशील कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने अजय सिंह की कार्यशैली की सराहना की है