ढीमरखेड़ा: नहर में नहाते समय हादसा, सिहुडी निवासी युवक की डूबने से मौत
कटनी जिले के उमरिया पान थाना क्षेत्र के सलैया फाटक के भानपुरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से सिहुडी निवासी एक 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से युवक के शव को घंटों की मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला जा सका।