ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा विधिक साक्षरता शिविर में जल संरक्षण पर रचनात्मक जागरूकता
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के तहत ढीमरखेड़ा के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार शर्मा के निर्देशन एवं न्यायाधीश पूर्वी तिवारी के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाना रहा