डिंडौरी: मप्र के उपमुख्यमंत्री के आगमन पर बरगांव नर्मदाअंचल विद्यापीठ के छात्रों ने मलखम्ब का प्रदर्शन किया
जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव में मप्र के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के आगमन पर नर्मदाचंल विद्यापीठ छात्रावास के छात्रों ने मंगलवार शाम 4:00 राजकीय खेल मलखम्ब का शानदार प्रदर्शन किया। दरअसल मप्र के उपमुख्यमंत्री लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पहुंचे जहां छात्रावास के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए राजकीय मलखम्ब खेल का प्रदर्शन किया ।