मैहर: मैहर में लाखों के जेवरात चोरी, खुलासा नहीं; लगातार चोरियों से चिंता बढ़ी, पुलिस जांच पर उठे सवाल
एक्लव्य स्कूल मार्ग स्थित सूने मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले में अब तक खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार सहित शहरवासियों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 24 अगस्त की शाम परिवार घर में ताला लगाकर गांव गया था। वापस लौटने पर दरवाजा टूटा मिला और घर मे रखते जेवरात चोरी हुए थे, लेकिन अभी तक नहीं हुआ खुलासा।