जलालाबाद: गांव राजपुर नगला में अंबेडकर मूर्ति तोड़े जाने के बाद हुआ विवाद, प्रशासन ने मूर्ति को अपने कब्जे में लिया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव राजपुर नगला में डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर शनिवार की रात को बवाल हो गया.पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर लोगों पर लाठियां भांजी उसके बाद ग्राम समाज की भूमि पर स्थापित अंबेडकर की मूर्ति उखाड़ कर अपने कब्जे में कर ली