बक्सर: बक्सर में NH-922 पर बेकाबू एम्बुलेंस ने मजदूर को मारी टक्कर, गंभीर हालत में रेफर
Buxar, Buxar | Dec 27, 2024 बक्सर स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एनएच 922 पर बेलगाम एम्बुलेंस चालक ने ट्रक का टायर पंचर बना रहे मजदूर को टक्कर मार दी। यह घटना एक पेट्रोल पंप के समीप की है, जिसमें मजदूर राम जी राम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया गया।