बक्सर: JDU बिहार प्रदेश नेतृत्व ने मोहित कुशवाहा को दूसरी बार युवा जदयू बक्सर जिलाध्यक्ष बनाया, कार्यकर्ताओं में खुशी
Buxar, Buxar | Dec 26, 2024 युवा जदयू बिहार प्रदेश नेतृत्व द्वारा मोहित कुशवाहा को दूसरी बार युवा जदयू बक्सर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी गुरुवार को संध्या समय 4:00 बजे सौंपा है. पिछले कार्यकाल के दौरान पार्टी के प्रति समर्पण और सक्रियता के साथ-साथ युवाओ को एकजुट कर पार्टी कार्यक्रमों मे बढ-चढ़कर भागीदारी निभाया था. इसको देखते हुए मोहित कुशवाहा पर पार्टी ने एक बार फिर विश्वास जताया है.