बक्सर: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को कुशल अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में याद किया जाएगा: कांग्रेस विधायक
Buxar, Buxar | Dec 27, 2024 पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का 92 वर्ष की आयु में निधन एक युग का अंत है। एक कुशल अर्थशास्त्री, विद्वान और राजनेता के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उक्त बातें बक्सर स्थित अपने आवास पर राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कही। उन्होने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि उनकी विनम्रता, ज्ञान और दूरदर्शिता को भुलाया नहीं जा सकता।