बैराड़: बिजली कटौती और पानी के संकट से गुस्साए किसानों ने किया रसेरा पावर हाउस का घेराव, जमकर नारेबाजी की
बैराड़ तहसील के अंतर्गत आने वाले रसेरा पावर हाउस पर आज क्षेत्रीय किसानों ने बिजली की भारी कटौती और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए पावर हाउस का घेराव किया। बरोद, रसेरा, जरिया, मरोरा और अमरोदी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान मंगलवार दोपहर 12 बजे ही पावर हाउस पर एकत्रित हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।