लखीसराय: नया बाजार किऊल नदी पर अस्थायी पुल से आवागमन शुरू
लखीसराय। नया बाजार स्थित किऊल नदी पर स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद बुधवार की पूर्वाह्न 9:45 पर इस रास्ते पर आवागमन शुरू हो गया। पुल से दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और स्थानीय लोगों की आवाजाही देखी गई।दरअसल, किऊल नदी में पानी आ जाने के कारण नदी पर करने का रास्ता बंद हो गया था।