बहराइच: प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के दो आरोपियों को सुनाया दोषी करार, सश्रम आजीवन कारावास की सजा
दीवानी न्यायालय स्थित प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने हत्या मामले के दो आरोपितों को दोषी करार देते हुए मंगलवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस संबंध में मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए एडीजीसी क्रिमिनल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना वर्ष 2013 में हरदी थाना क्षेत्र में हुई थी जिस मामले में दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था।