बहराइच: औराही इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
बहराइच हरदी थाना के औराही के खालेपुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। मोहित को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगा रही है।