बहराइच: बीएसए कार्यालय के पास उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों के विलय के विरोध में किया प्रदर्शन
बहराइच जिले में उत्तर-प्रदेश में बंद किए जा रहे विद्यालयों के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने चरण बद्ध आंदोलन करने की घोषणा की है। मंगलवार को उसी क्रम में आंदोलन के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहराइच पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की।