बहराइच: टांड़ गांव में बकरी के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल अधेड़ की हुई मौत
बहराइच जिले में बकरी के विवाद में रविवार को मारपीट में एक अधेड़ घायल हो गया था। उसे मेडिकल कालेज लाए जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। सोमवार सुबह थाने मे सूचना दिए जाने पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हरदी थाने के सिपहिया प्यूली के मजरे टांड़ निवासी आशिक अली की मौत हो गई है। जाच जारी है।