बहराइच: बहराइच जनपद में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं के साथ बारिश से तापमान 33 डिग्री, किसानों को धान की रोपाई में मिलेगी मदद
बहराइच जिले में मंगलवार को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शाम करीब चार बजे मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज हवाओं के साथ करीब बीस मिनट तक जोरदार बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। इन दोनों धान रोपाई का कार्य चल रहा है। जिससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।