शाहजहांपुर: गर्रा नदी 5 सेंटीमीटर और नीचे उतरी, खन्नौत में जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़ा; रामगंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। गुरुवार सुबह 8 बजे की सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर 147.90 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 148.80 मीटर से 0.90 मीटर नीचे है। कल की तुलना में गर्रा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर कम हुआ है। वहीं खन्नौत नदी का जलस्तर 145.60 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 145.75 मीटर से 15 सेंटीमीटर नीचे है। कल की तुलना में खन्नौत का जलस्तर