गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के टॉवर चौक पर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गया के टावर चौक पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बताया कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दवाइयों के दाम बढ़ने से आमजन परेशान है।