Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

हिम दृष्टि न्यूज़ | चंबा ए. डी. हिमाचली ब्यूरो, चंबा ग्राम पंचायत घरेरोता में पुस्तकालय खोलने का प्रस्ताव ग्राम सभा से सर्वसम्मति से पारित चंबा, 24 जुलाई। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत घरेरोता की ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र में पुस्तकालय खोलने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव के अनुसार पंचायत में पुस्तकालय की स्थापना को अत्यंत आवश्यक बताया गया है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। ग्राम सभा में कहा गया कि वर्तमान में पंचायत के विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए चंबा जाना पड़ता है, जिससे उन्हें समय और आर्थिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पंचायत स्तर पर पुस्तकालय खुलने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की तैयारी के लिए उचित वातावरण और आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुस्तकालय खोलने के प्रस्ताव को पारित किया तथा इसे आगामी आवश्यक कार्रवाई के लिए माननीय उपायुक्त, चंबा को भेजने की अनुशंसा की है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाएगा। — हिम दृष्टि न्यूज़ ए. डी. हिमाचली ब्यूरो, चंबा

Chamba, Chamba | Jul 24, 2026

MORE NEWS

🛑 पीएम श्री स्कूल सलूणी में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़?
सलूणी (चंबा):
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में विज्ञान शिक्षकों की कमी को लेकर हुए जन-आंदोलन के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा किए गए दावे अब सवालों के घेरे में हैं। आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने तीन दिन ऑनलाइन कक्षाएं और तीन दिन सुडला व मंजीर स्कूल से शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक महीने बाद भी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी।
एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती अंजू धीमान ने विद्यार्थियों की शिकायतों के बाद स्कूल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार खराब मौसम, नेटवर्क और बिजली की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावी नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरे स्कूलों से आने वाले शिक्षक भी गर्मियों की छुट्टी बाद स्कूल नहीं पहुंचे। क्लास में बच्चों की पूछताछ के बाद SMC अध्यक्ष अंजू धीमान ने शिक्षा विभाग के ड्यूटी डायरेक्टर से भी फोन पर बात की और समस्या का समाधान करने की बात की।
अंजू धीमान ने आरोप लगाया कि आंदोलन समाप्त करवाने के लिए दिए गए आश्वासन धरातल पर पूरे नहीं हुए और विज्ञान विषय के विद्यार्थी आज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द विज्ञान शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
स्थानीय लोगों के अनुसार निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस समाधान नहीं मिला।
(नोट: यह समाचार एसएमसी अध्यक्ष और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों एवं जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। शिक्षा विभाग का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)
#Tags:
#PMShriSchoolSalooni #Salooni #Chamba #Education #HimachalPradesh #ScienceTeachers #Students #SMC #PahadiNews #ChambaNews #HPEducation #SalooniNews #EducationNews #HimachalNews

🛑 पीएम श्री स्कूल सलूणी में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़? सलूणी (चंबा): पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलूणी में विज्ञान शिक्षकों की कमी को लेकर हुए जन-आंदोलन के बाद जिला शिक्षा विभाग द्वारा किए गए दावे अब सवालों के घेरे में हैं। आंदोलन के दौरान अधिकारियों ने तीन दिन ऑनलाइन कक्षाएं और तीन दिन सुडला व मंजीर स्कूल से शिक्षकों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक महीने बाद भी व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं हो सकी। एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती अंजू धीमान ने विद्यार्थियों की शिकायतों के बाद स्कूल का निरीक्षण किया। उनके अनुसार खराब मौसम, नेटवर्क और बिजली की समस्या के कारण ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावी नहीं हो पा रही है। वहीं दूसरे स्कूलों से आने वाले शिक्षक भी गर्मियों की छुट्टी बाद स्कूल नहीं पहुंचे। क्लास में बच्चों की पूछताछ के बाद SMC अध्यक्ष अंजू धीमान ने शिक्षा विभाग के ड्यूटी डायरेक्टर से भी फोन पर बात की और समस्या का समाधान करने की बात की। अंजू धीमान ने आरोप लगाया कि आंदोलन समाप्त करवाने के लिए दिए गए आश्वासन धरातल पर पूरे नहीं हुए और विज्ञान विषय के विद्यार्थी आज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि जल्द विज्ञान शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई, तो क्षेत्र के लोग और विद्यार्थी फिर से आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों के अनुसार निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस समाधान नहीं मिला। (नोट: यह समाचार एसएमसी अध्यक्ष और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों एवं जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। शिक्षा विभाग का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।) #Tags: #PMShriSchoolSalooni #Salooni #Chamba #Education #HimachalPradesh #ScienceTeachers #Students #SMC #PahadiNews #ChambaNews #HPEducation #SalooniNews #EducationNews #HimachalNews

Chamba, Chamba | Jul 24, 2026

🚨 पीएम श्री स्कूल सलूणी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल!
एक महीने बाद भी विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई। ऑनलाइन पढ़ाई भी नेटवर्क और बिजली की समस्या के कारण प्रभावी नहीं हो पा रही। अभिभावकों और एसएमसी ने जल्द स्थायी नियुक्ति की मांग की है।
 Suneel Pahadi ✍️ 
Pahadi News 
#Salooni #Chamba #PMShriSchool #Education #HimachalNews #PahadiNews

🚨 पीएम श्री स्कूल सलूणी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल! एक महीने बाद भी विज्ञान शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई। ऑनलाइन पढ़ाई भी नेटवर्क और बिजली की समस्या के कारण प्रभावी नहीं हो पा रही। अभिभावकों और एसएमसी ने जल्द स्थायी नियुक्ति की मांग की है। Suneel Pahadi ✍️ Pahadi News #Salooni #Chamba #PMShriSchool #Education #HimachalNews #PahadiNews

Chamba, Chamba | Jul 24, 2026

कडू नाला में पहाड़ गिरा: कुल्लू से पांगी जा रही टाटा सूमो दबी, डीसी चंबा दे रहे जानकारी..!

कडू नाला में पहाड़ गिरा: कुल्लू से पांगी जा रही टाटा सूमो दबी, डीसी चंबा दे रहे जानकारी..!

Chamba, Chamba | Jul 24, 2026