मनकापुर: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मकान का फर्जी बैनामा कराने के वांछित अभियुक्त को खोडारे पुलिस ने घारीघाट से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 24, 2024 कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर दूसरे का मकान बैनामा करा लेने का आरोप लगाते हुए, 20/9/2023 को शैलेश कुमार त्रिपाठी निवासी सिंगारघाट ने थाना मनकापुर में तहरीर देकर विपक्षियों पर केस दर्ज कराया था। जिसमें थाना मनकापुर से प्राप्त हुकुम तहरीरी के आधार पर थाना खोड़ारे पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त रामराज को घारीघाट से गिरफ्तार कर लिया है।