नीमडीह थाना क्षेत्र के पारगामा में स्थित प्राचीनकालीन शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री श्री राम चरितमानस पाठ एवं नवान्ह परायण महायज्ञ की शुरुआत रविवार की सुबह करीब 11 बजे कलश स्थापना के साथ हो गई. इससे पहले धार्मिक परिधानों से सुसज्जित महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर किसुनडीह स्थित नहर पहुंची. इसके बाद वहां से जलभर सभी महायज्ञ स्थल पहुंची, फिर