#बोकारो : #डीवीसी #कोनार के #सहयोग से #बरहमोरिया
#विद्यालय में #स्वास्थ्य #जांच #शिविर #आयोजित
बोकारो : डीवीसी कोनार परियोजना के परियोजना
प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-
निर्देश पर उत्क्रमित मध्य
विद्यालय बरहमोरिया में डीवीसी कोनार
डिस्पेंसरी एवं कॉरपोरेट सामाजिक
दायित्व (सीएसआर) विभाग के संयुक्त
तत्वावधान में सामान्य स्वास्थ्य जांच
शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं
के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक
जानकारी भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान डॉ. बी.
एन. मंडल एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने बच्चों का सामान्य स्वास्थ्य
परीक्षण किया। साथ ही उनका वजन, आंखों की जांच तथा अन्य
आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। जांच के उपरांत जरूरतमंद
बच्चों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर के दौरान
बच्चों में स्वास्थ्य जांच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।
चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित
स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। विद्यालय प्रबंधन
ने डीवीसी कोनार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार
के स्वास्थ्य शिविर बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-
साथ विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान करने में सहायक होते हैं।
इससे बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता
है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक, स्थानीय ग्रामीण एवं
डीवीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने भविष्य में भी इस तरह के
जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।