ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुल सचिव को जमीन पर गिराकर पीटने का आरोप
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार सुबह कर्मचारियों और कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार के बीच विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने कुल सचिव को जमीन पर गिराकर पीटा, जिससे वह घायल हो गए।
कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा उन्हें लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं, जहां मेडिकल की प्रक्रिया कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार रात समझौते के बाद समाप्त हुआ था, लेकिन शनिवार सुबह फिर विवाद हो गया।
पुलिस के मुताबिक, अभी किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है और मामले की जांच की जा रही है।