एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट, प्रताड़ना और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय में शिकायत की है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और घर से निकाल दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।