देवेंद्रनगर: मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने ग्राम जरदोबा उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक जैन ने मंगलवार को शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य आंकड़ों में लगातार अच्छे परिणाम लाने के लिए गांवों में भ्रमण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने वहां उपस्थित कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे समय पर उप स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।