सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में सोमवार की रात घायल युवक का इलाज नहीं होने और विवश होकर मरीज को गोविंदपुर के निजी अस्पताल ले जाने की खबर को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा को तत्काल इसकी जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले चिकित्सकों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ...