महरौनी: बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरा में खुलेआम संचालित हो रहे फड़ पर प्रतिदिन लाखों रुपये की हार-जीत की बाजी लग रही
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगरा में खुलेआम जुए का फड़ संचालित होना बानपुर पुलिस के जिम्मेवारों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लगा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त जुए के फड़ पर प्रतिदिन लाखों रु की हार जीत की बाजी लगाई जाती है। उक्त जुए के फड़ का वीडियो भारी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।