देवबंद: बड़गांव में 8 जुलाई से लापता 15 वर्षीय दलित किशोरी का शव नहर से मिला, परिजनों ने मुस्लिम युवक पर हत्या का आरोप लगाया
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बेल्डा बुजुर्ग की 15 वर्षीय दलित किशोरी अंतिमा का शव शुक्रवार को नहर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनो ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।