कुलपहाड़: महोबकंठ में नीलगाय को बचाने के प्रयास में इको और बाइक की भिड़ंत, मासूम समेत दो की मौत, चार घायल
हादसे में शिवांशी (1 वर्ष) पुत्री विनोद और देवप्रकाश पुत्र छिद्दू की मौत हो गई। वहीं विनोद पुत्र मनप्यारे, सीता पत्नी विनोद, तथा इको में सवार इकबाल पुत्र अशफाक (55 वर्ष), निवासी शिवाजी नगर, झांसी और अफजाल पुत्र अशफाक (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही महोबकंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी भेजा।