बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा में सोनू-मोनू गैंग के दो सदस्यों के घर पर कुर्की जब्ती
Barh, Patna | Apr 30, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के अचुआरा में सोनू मोनू गिरोह के कई मामलों के अभियुक्त बबलू सिंह एवं दिलीप सिंह के घर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण के नेतृत्व में तथा बाढ़, पंडारक सहित कई थानों की पुलिस ने गुरुवार को लगभग 3 बजे कुर्की जब्ती की। आरोपित के खिलाफ बाढ़ थाना कांड संख्या 418/23 के तहत कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।