रतनगढ़: रतनगढ़ में रामलीला की तैयारियां शुरू, ध्वज की स्थापना की गई
रतनगढ़ में रामलीला की तैयारियां शुरू, ध्वज की स्थापना की गई रतनगढ़ में रामचंद्र पार्क के पीछे स्तिथ पण्डितपुर में प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रा में होने वाली नवज्योति रामलीला की तैयारियां शुरू कर दी गई है। रामलीला संयोजक भाजपा नेता अरविंद इन्दोरिया ने बताया कि कल ध्वज की स्थापना कर रिहर्सल शुरू कर दी गई है। नवरात्रा में रामलीला का मंचन किया जाएगा।