जलालपुर: मौर्य एक्सप्रेस के एसी 2 कोच से उठा धुआं, 45 मिनट रुकी ट्रेन
छपरा टेकनिवास रेल खंड पर रविवार को उस समय अपरा तफरी मच गई जब गोरखपुर से संबलपुर जा रही मौर्य एक्सप्रेस के एसी 2 कोच से अचानक दुआ उठने लगा। धुआं देखकर यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि जांच में पता चला कि ब्रेक बेंडिंग के डिस्क पैड जाम होने से घर्षण पड़ गया था। 45 मिनट ट्रेन रुकी रही मरम्मत के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना किया गया।