महोबा: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम गजल भारद्वाज ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया, मेधावियों में उत्साह दिखा
Mahoba, Mahoba | May 6, 2026 यूपी बोर्ड 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और बैग देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने छात्रों से संवाद कर उनकी तैयारी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में आन्या गुप्ता, वैष्णवी और मोहम्मद फैजान समेत कई मेधावियों को सम्मानित किया गया।