धार: धार कलेक्टर बंगले पर रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
Dhar, Dhar | Mar 19, 2025 धार कलेक्टर बंगले पर रंग पंचमी का पर्व खास धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस उत्सव में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए। सभी ने आपस में रंग लगाकर एक-दूसरे को रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं और एकता का संदेश दिया। इस मौके पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी पूरी तरह से रंगों में रंगे नजर आए।