धार: शहर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम से निकाली गई फाग यात्रा, रंगों में सराबोर हुआ शहर
Dhar, Dhar | Mar 19, 2025 धार शहर में धूमधाम से निकाली फाग यात्रा, रंगों में रंगा हुआ शहर।रंग पंचमी के मौके पर धार शहर में एक शानदार फाग यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने शहरभर में खुशियों और उल्लास का माहौल बना दिया। बुधवार दोपहर 2:00 बजे शहर के प्रमुख मार्गों से यह फाग यात्रा निकाली गई, जिसमें धार शहर के लोग ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।