धार: धार सांसद सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, अनुरोध पत्र सौंपा
Dhar, Dhar | Mar 19, 2025 धार सांसद व महिला बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर धार-महू लोकसभा क्षेत्र के मनावर, धरमपुरी एवं गंधवानी विधानसभा में फोर लेन सड़कों के निर्माण से संबंधित अनुरोध पत्र सौंपा।