लातेहार: समाहरणालय सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक हुई, निर्देश दिए गए
विधानसभा चुनाव 2024 को सुगमतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर मजिस्ट्रेट सेक्टर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ-साथ एसएसटी एफएसटी एवं चेक नाकों पर प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।