बाड़मेर: आकली गांव से रामदेवरा धाम की पैदल यात्रा शुरू, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से निकाला जयकारों भरा जुलूस
Barmer, Barmer | Sep 10, 2026 आज आकली गांव से बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा संघ रामदेवरा धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने देश-प्रदेश में शांति और समृद्धि की कामना के साथ भक्ति में डूबकर जयकारों के साथ यात्रा की। यात्रा रामदेवरा पहुंचकर बाबा के दर्शन से पूर्ण होगी।